कन्या सुमंगला योजना(Kanya Sumangala Yojana) –
उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है यह योजना बालिकाओं के कल्याण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के स्वास्थ्य, कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, और शिक्षा को बढ़ावा देना, और बाल विवाह कुप्रथा को रोकना है
योजना के मुख्य उद्देश्य:
- बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायता प्रदान करना।
- बालिका के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को विकसित करना।
- बाल विवाह की कुप्रथा को रोकना।
- बालिकाओं के शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना।
- कन्या भ्रूण हत्या को रोकना और समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना।
कन्या सुमंगला योजना योजना के लाभ:
योजना के तहत, बालिकाओं को उनके जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु तक कई प्रकार की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
यह सहायता बालिका के शिक्षा, स्वास्थ्य और विवाह के लिए उपयोग की जा सकती है। इस योजना में लड़कियों को जन्म से 12वी तक 25 हजार रुपये मिलते हैं। जिसका विवरण निम्न प्रकार है।
श्रेणी | चरण | धनराशि |
पहली | जन्म पर | 5000 |
दूसरी | एक साल का टीकाकरण पूरा होने पर | 2000 |
तीसरी | पहली क्लास में एडमिशन पर | 3000 |
चौथी | 6 क्लास में दाखिले पर | 3000 |
पांचवीं | 9वीं कक्षा में दाखिले पर | 5000 |
छठी | 10वीं/12वीं पास करने के बाद 2 साल या उससे ज्यादा के डिप्लोमा या ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने पर | 7000 |
कुल——————————- | 25,000 |
पात्रता:
- लाभार्थी का परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी हो और उसके पास में स्थायी निवास प्रमाण पत्र हो।
- किसी परिवार में अधिकतम दो बच्चियों को ही योजना का लाभ मिल सकेगा।
- लाभार्थी की पारिवारिक वार्षिक आय ₹3 लाख से कम हो।
कैसे आवेदन करें:
आवेदक ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता हैं।
अधिक जानकारी के लिए, आपलोग अपने जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।