“जुलाई 2025 से 3% DA बढ़ोतरी की तैयारी: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए बड़ी राहत!”

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए एक और राहत भरी खबर सामने निकलकर आ रही है। महंगाई की मार झेल रहे लाखों कर्मचारियों को अब कुछ राहत मिलने की उमिन्द जगी है। जुलाई 2025 से 3% DA में बढ़ोतरी की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू होने वाली है, और इस बार की बढ़ोतरी को काफी अहम माना जा रहा है।

✅ सरकार का फैसला: 3% की संभावित बढ़ोतरी!

मिल रही जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार इस बार 3% DA बढ़ाने पर विचार कर रही है। ऐसे में मौजूदा 55% मंहगाई भत्ता बढ़कर 58% तक पहुंच सकता है।
हालांकि कुछ विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि महंगाई दर के आंकड़ों को देखते हुए इस बार यह वृद्धि 4% तक भी जा सकती है, लेकिन फिलहाल 3% बढ़ोतरी को ही लगभग फ़ाइनल माना जा रहा है।

👉 अगर ऐसा होता है, तो करोड़ों कर्मचारियों की सैलरी में सीधा असर देखने को मिलेगा।

📊 पिछली बार कितना बढ़ा था DA?

अगर पिछली बार की बात करें तो जनवरी 2025 में महंगाई भत्ता 2% ही बढ़ पाया था। उस समय DA 53% से बढ़कर 55% कर दिया गया था। और अब जब जुलाई 2025 की बारी है, तो एक बार फिर कर्मचारियों को राहत मिलने वाली है।

कब से मिलेगा बढ़ा हुआ भत्ता?

सरकार की योजना के अनुसार, जुलाई 2025 से बढ़ा हुआ DA लागू किया जाएगा। इसका भुगतान अक्टूबर या नवंबर 2025 की सैलरी में समायोजित किया जा सकता है, जिसमें जुलाई से लेकर अब तक का एरियर भी शामिल होगा।

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

मानकर चलते है किसी कर्मचारी की ₹30,000 basic सैलरी प्रति माह है।
वर्तमान में उस पर 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है, यानी हर महीने ₹16,500 मिलते हैं।
लेकिन DA बढ़कर 58% हो जाता है, तो उसे ₹17,400 महंगाई भत्ता प्राप्त होगा।
इस तरह उसकी मासिक सैलरी में ₹900 की सीधी बढ़ोतरी हो जाएगी।
अगर इसे जुलाई से लागू किया गया और अक्टूबर में एरियर के साथ भुगतान हुआ,
तो कर्मचारी को ₹900 x 3 = ₹2,700 का एरियर भी मिलेगा।

यानी कुल मिलाकर सैलरी में अच्छा-खासा फर्क देखने को मिलेगा, जो त्योहारों से पहले एक राहत भरी खबर बन सकता है।

अगला कदम: 8वां वेतन आयोग!

आपको बता दें कि यह सातवें वेतन आयोग का अंतिम DA हाइक है क्योंकि 2026 से आठवां वेतन आयोग लागू होने की प्रबल संभावना है। इसका मतलब ये हुआ कि आने वाला समय कर्मचारियों के लिए और भी फायदेमंद हो सकता है।

निष्कर्ष:

इस बार का DA हाइक सिर्फ एक प्रतिशतों का खेल नहीं, बल्कि ये लाखों परिवारों की मासिक बजट में राहत की सांस है। जहां महंगाई लगातार बढ़ रही है, वहीं ये 3% की बढ़ोतरी एक स्थिरता का संकेत देती है।

👉 तो तैयार हो जाइए जुलाई 2025 से मिलने वाली नई सैलरी और बढ़े हुए DA के लिए!
सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही होने की संभावना है।

Leave a Comment